नोएडा (एकता): दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ा झटका मिला है। बता दें कि नोएडा, ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद और हापुड़ समेत अन्य शहरों में सीएनजी महंगी हो गई है। जिससे आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की दरों में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। यह दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक अगस्त में ही एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। लेकिन 3 महीने में ही दोबारा सीएनजी की दरें बढ़ाने का असर किराया सामने आ सकता है।
जानें कैसे बदली दरें
लोकेशन पुरानी दर नई दरें
ग्रेटर नोएडा 79.20 रुपए 80.20 रुपए
नोएडा 80.20 रुपए 81.20 रुपए
गाजियाबाद 79.20 रुपए 80.20 रुपए
रेवाड़ी 80.20 रुपए 81.20 रुपए
हापुड़ 79.20 रुपए 80.20 रुपए
