/ Oct 17, 2026

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटक गदगद…1 NH सहित 87 सड़के यातायात के लिए बाधित

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। शिमला में खासकर दिसम्बर महीने में 12 साल बाद बर्फबारी देखने को मिली है। 2012 में दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह बर्फबारी हुई थी वही उसके बाद अब 8 दिसम्बर को बर्फबारी हुई है।शिमला शहर में 2.7 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। लाहुल स्पीति के कोकसर में सबसे ज्यादा 6.7 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण एक एनएच सहित 87 सड़के यातायात के लिए बंद हो गई है जिसमें शिमला जिला की सबसे ज्यादा सड़के हैं।आज भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है जबकि 10 दिसम्बर से मौसम साफ रहेगा हालांकि कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार आज भी ऊँचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान किन्नौर, लाहुल स्पीति, शिमला,चम्बा सोलन, बिलासपुर में बारिश और बर्फबारी हुई है। कोकसर में  6.7, खदराला 5.0, सांगला 3.6, केलांग 3.0, निचार और शिमला में  2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं कंडाघाट में 2.2, नयना देवी और कसौली 2.0, जुब्बड़हट्टी 1.9, मंडी 1.4, सोलन 0.6 व सुंदरनगर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी आई है।
वहीं सीजन की पहली बर्फबारी को लेकर सेब बहुल क्षेत्र से संबंध रखने वाले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि किसानों और सेब बागवानों के लिए बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। काफी समय से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने हुए थे जिससे थोड़ी निजात मिली है। आने वाले दिनों में और भी अच्छी बर्फबारी हो यही कामना है। सरकार भी बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.