जातीय जनगणना पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, अनुराग ठाकुर पर तंज

Hamirpur,Arvind Singh(TSN):केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के निर्णय को लेकर कांग्रेस ने इसे जनता की बड़ी सफलता बताते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि जातिगत जनगणना की आधारशिला राहुल गांधी ने रखी थी और यह फैसला उनकी पहल का नतीजा है।

प्रेम कौशल ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने संसद और सड़कों पर इस मांग को जोर-शोर से उठाया,तब भाजपा नेताओं ने इसे खारिज कर दिया था। विशेष रूप से उन्होंने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह पहले इस मांग का मजाक उड़ाते थे और अब इसे केंद्र की उपलब्धि बता रहे हैं।कौशल ने इसे “राजनीतिक पलटी” करार दिया।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा समाज के वंचित,पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया है।जातीय जनगणना से इन वर्गों की स्थिति को समझने और उन्हें विकास के साथ जोड़ने का रास्ता तैयार होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.