धागों में पिरोई मेहनत और हुनर ने हिमाचल की इन महिलाओं को बनाया मिसाल!

Kullu,Manminder(TSN)-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित भागा सिद्ध स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।यह समूह धागों और मनकों से आभूषण तैयार कर न केवल अपनी आजीविका चला रहा है,बल्कि स्थानीय युवतियों को भी रोजगार का अवसर प्रदान कर रहा है।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी आजीविका मिशन के तहत इस समूह की महिलाएं घर बैठे झुमके,मालाएं और अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी बना रही हैं।कुल्लू के ढालपुर क्षेत्र में लगाए गए उनके स्टॉल्स पर इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए गहनों को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

रीना,कांता,सुहानी और अनामिका जैसी महिलाएं आज प्रेरणा बन चुकी हैं!

समूह की प्रधान रीना बोध बताती हैं कि उन्होंने स्टार्टअप फंड के रूप में ₹10,000 और बाद में 4% ब्याज दर पर ₹2 लाख का ऋण लेकर इस काम की शुरुआत की। समय पर ऋण चुकाने के बाद उन्हें पुनः ₹3 लाख का ऋण मिला, जिससे वे अपने व्यवसाय को और विस्तार दे सकीं। आज उनके समूह की हर महिला महीने में ₹4,000 से ₹5,000 तक कमा रही है।रीना के अनुसार,उनकी टीम न केवल अपने उत्पादों को ऑनलाइन और स्थानीय मेलों में बेचती है, बल्कि अन्य लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।कांता देवी,जो पिछले पांच वर्षों से समूह से जुड़ी हैं,कहती हैं कि इस कार्य से उन्हें आर्थिक स्थिरता मिली है।समूह से जुड़ी युवतियां,जैसे सुहानी और अनामिका, पढ़ाई के साथ खाली समय में आभूषण बनाकर अतिरिक्त आमदनी कर रही हैं। उन्हें समूह द्वारा प्रशिक्षण और कच्चा माल दोनों घर बैठे उपलब्ध कराया जाता है।

भागा सिद्ध स्वयं सहायता समूह…

भागा सिद्ध स्वयं सहायता समूह आज न केवल महिलाओं के लिए आय का स्रोत बना है,बल्कि उनके आत्मविश्वास और सम्मान को भी बढ़ा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.