अंबाला (एकता): हरियाणा एक बार फिर गैस चैंबर बनने लगा है। बता दें कि हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ने लगा है। जिसके चलते कोहरा छाने लगा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कई शहरों में स्मॉग देखने को मिली। बता दें कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में ज#लन और सांस लेने की परेशानी हो रही है। 25 दिन बाद हरियाणा के 6 शहरों में शुक्रवार को हवा बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 रिकॉर्ड किया गया है। बहादुरगढ़ में 344, गुरुग्राम 314, करनाल 310 का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। इससे शहरों में निर्माण कार्य व ध्वस्तीकरण पर प्रति+बंध लग गया। इस समय ठंड में बचने के लिए लोग हाथ सेंकते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है।

बालसमंद शिमला व जम्मू से भी ठंडा
जानकारी के मुताबिक उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। वहीं हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन व प्रदेश का सबसे कम रहा। इससे पहले गुरुवार को यह 3.1 डिग्री था। शिमला का रात का पारा 11 व जम्मू का 8.5 डिग्री रहा।
