अंबाला (एकता): नए साल में हर कोई परिवार के साथ कई तरह की प्लानिंग करने की सोचते हैं। छुट्टियों का जिक्र होते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर रौनक आ जाती है। कई लोग अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए फैमिली के साथ जाने की सोचते हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में सर्दियों की छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि 1 से 15 जनवरी तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की तरफ से छुटि्टयों की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने लेटर जारी किया है। दरअसल बढ़ती सर्दी के चलते ये फैसला लिया गया है।
विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों एंव जिला मौलिक अधिकारियों एंव खंड शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी कर दिया गया है। निजी स्कूलों के तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही छुट्टियां होगी। वहीं दूसरी तरफ स्कूल बंद होने के चलते छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लगातार ठड़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान गिरने लगा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में ठंड काफी बढ़ रही हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
साल 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी
बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार की तरफ से 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। कर्मचारियों को सालभर में 127 छुट्टियां मिल सकेंगी। इसके अलावा 14 ऐच्छिक अवकाशों में से 3 अवकाश कर्मचारी ले सकेंगे।
