अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का कल राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू करेंगी शुभारंभ…मेले में इस बार ये होगा खास

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2 फरवरी यानी कल से शुरू होने जा रहा है ।इस बार मेले में 50 से भी ज्यादा देश  शिरकत करेंगे, वही 800 हस्तशिल्पी भी अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दोपहर 3:00 बजे करेंगी ।
800 हस्तशिल्पी दिखाएंगे अपनी कला का जौहर
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले को लेकर प्रेसवार्ता की गई । इस दौरान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी की चेयरपेर्सन  वी. विद्यावती की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी के वाईस चेयरपर्सन एम.डी. सिन्हा और हरियाणा ट्यूरिज्म कॉर्पोरेशन के एमडी एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी के चीफ़ ऐडमिनिस्ट्रेटर  नीरज कुमार भी उपस्थित रहें और कल से आयोजित होने वाले 37 वे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर तमाम जानकारियां दी ।
एम.डी. सिन्हा ने बताया कि  अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दोपहर 3:00 बजे करेंगी । उन्होंने बताया कि इस बार मेले का पार्टनर कंट्री तंजानिया होगा,जबकि थीम स्टेट गुजरात रखा गया है । इस बार 50 से भी ज्यादा देश मेले में शिरकत करेंगे, वही 800 हस्तशिल्पी भी अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। इसके साथ भारत के तमाम राज्यों की संस्कृति कला और प्रस्तुति मेला दर्शकों को देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज सूरजकुंड मेला इंटरनेशनल मेला बन चुका है जिसमें एक मिलियन से भी ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचते हैं इसके अलावा दिल्ली में विदेशी दूतावास के लोग भी यहां खास तौर पर शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी आर्टिजन की कला और संस्कृति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मो सुना ने कहा कि मेले में आने वाले मेला दर्शक हस्तशिल्पियों के क्राफ्ट के लाइव नमूने भी देख पाएंगे कि वह किस तरह बनाते हैं। इसके साथ-साथ भारत और पूरे विश्व की संस्कृति और कल यहां देखने को मिलेगी ।
 एमडी सिंह ने बताया कि 18 दिन के इस मेले में लगभग 15 लाख मेला दर्शक यहां पहुंचेंगे.इस बार भी पिछले साल की तरह ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा मौके पर भी टिकट लिए जा सकते हैं. साथ ही  पार्किंग को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही व्यवस्थाएं रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.