22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा , देश भर में निकाली जा रही हैं शोभा यात्रा, करनाल में भी रामलीला मैदान से सनातन धर्म मंदिर तक निकली शोभा यात्रा , हजारों की संख्या में लोगो मे देखने को मिला जबरदस्त उत्साह, भगवान श्री राम के रंग में रंगती हुई नजर आईं
जय श्री राम के जयकारों नगरी गूंज उठी-
जय श्री राम के जयकारों से कर्ण नगरी KARNAL गूंज उठी, चारों तरफ भगवान श्री राम के जयकारों की गूंज थी, हर कोई प्रभु की लीला में लीन है। देश भर में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं हरियाणा के करनाल में भी मुख्यमंत्री MANOHARLAL की विधानसभा में भी चारों तरफ जय श्री राम के जयकारे सुनाई दिए। करनाल में शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभा यात्रा की शुरुआत करनाल के रामलीला मैदान से शुरू हुई और पूरे बाजार से जाती हुई ये यात्रा सनातन धर्म मंदिर तक पहुंची,
हज़ारों की संख्या में राम भक्त हुए शामिल-
इस यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए , ये यात्रा भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली जा रही है , इस यात्रा के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। हर कोई राम रंग में झूमता हुआ नजर आया ,इस विशाल शोभा यात्रा में क्या दुकानदार, क्या व्यापारी ,क्या आम पब्लिक जुड़ती हुई नजर आई।

22 जनवरी को राम-लला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ करनाल में होंगे पाठ एंव लगेंगे अलग जगहों पर लंगर –
22 जनवरी को जहां एक तरफ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देखने को मिलेगी वहीं दूसरी तरफ करनाल में भी अलग अलग जगह लंगर, रामायण पाठ, सुंदर काण्ड का पाठ होगा , और उस अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाया जाएगा , जिस पल का हर श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
