मेहतपुर बॉर्डर पर हिमाचल टोल टैक्स के खिलाफ धरना, पंजाब जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित मेहतपुर में सोमवार को जन चेतना मंच, रोपड़ के नेतृत्व में हिमाचल सरकार द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स और एंट्री शुल्क के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिससे सड़क पर लंबी कतारें लग गईं।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल ट्रैफिक रूट में बदलाव कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया, जिससे यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल टैक्स व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई।
मीडिया से बातचीत करते हुए जन चेतना मंच रोपड़ के प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले वाहनों पर लगाया जा रहा टोल टैक्स पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना था कि इस मुद्दे को कई बार पंजाब सरकार के समक्ष भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि न तो हिमाचल सरकार और न ही पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इसी कारण संगठन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टोल टैक्स के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.