/ Jul 29, 2026

नगर निगम चुनाव नतीजों पर बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पार्टी को मजबूत करने पर किया जाएगा फोकस

शिमला, संजू – : हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में बीजेपी की जीत और जिला परिषद चुनावों में भाजपा की बढ़त ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी नतीजों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों में हुई हार को लेकर आत्ममंथन करेगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नई बॉडी के साथ सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ा जाएगा और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने माना कि तीन नगर निगमों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके कारणों पर पार्टी स्तर पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कई क्षेत्रों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिला है।लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार का व्यवहार, स्थानीय रिश्तेदारियां और सामाजिक जुड़ाव अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधानों की विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए इन चुनावों का स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व होता है। उन्होंने पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। वहीं, बीजेपी द्वारा किए जा रहे दावों पर उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

मंडी,धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है।निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।हांलाकि स्थानीय...

करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.