शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है. विधानसभा सदन में बजट पर चर्चा के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान राम किसी की जागीर नहीं है।
हिमाचल को बनाएंगे राम राज्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि हैं और हिमाचल पहला राज्य है, जिसने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया था और कांग्रेस हिमाचल में राम राज्य स्थापित करेगी. यह राम राज्य भाजपा की संक्रिन मानसिकता का राम राज्य नहीं बल्कि सबको एक समान अधिकार, हर क्षेत्र का समान विकास होगा और उस ओर कांग्रेस सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह भगवान राम के आशीर्वाद लेकर आए हैं और हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
