हरियाणा : बारिश के बाद आज धूप लौटने से मौसम की स्थिति सामान्य स्तर पर पहुंचने से रबी फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, इसलिए अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
धुप वाले दिनों ने लंबे समय तक चलने वाली ठंड के प्रभाव को कम कर दिया, जो गेहूं की फसल में पोषक तत्वों की कमी का कारण था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार आज के अधिकतम तापमान में -0.1°C की हल्की गिरावट आई है। कुल मिलाकर, तापमान सामान्य से -3.9 डिग्री सेल्सियस कम था।
रोहतक को छोड़कर, राज्य में न्यूनतम दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था, जो राज्य में सबसे कम है। बीते दिन रात को रोहतक में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
बता दें की आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश पड़ने की कोई भी आशंका नहीं जताई, IMD की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत 16.3 मिलीमीटर से 22 प्रतिशत कम है,
