Rahul Dravid नहीं होंगे वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कोच, इस दिग्गज बल्लेबाज को मिली खास जिम्मेदारी

दिल्ली (एकता): राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अब राहुल द्रविड़ कोच नहीं होंगे। बीसीसीआई के इस फैसले से सभी को हैरानी है। सूत्रों के मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज रविवार (17 दिसंबर) को शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनका कोचिंग दल टीम इंडिया के साथ मौजूद नहीं होगा। बताया जा रहा है कि वनडे सीरीज की जगह द्रविड़ का दल 20 से 22 दिसंबर तक प्रिटोरिया में टेस्ट सीरीज से पहले होने वाले तीन दिवसीय मैच और अभ्यास सत्रों पर ध्यान लगाएगा। केएल राहुल की अगुवाई वाली वनडे टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी अब सितांशु कोटक को मिली है। कोटक भारत के घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह अब नए कोच होंगे।


टेस्ट सीरीज पर द्रविड़ की नजर

जानकारी के मुताबिक राहुल द्रविड़ की नजर टेस्ट सीरीज पर है। वह अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। खास बात यह है कि पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि पहला मैच सेंचुरियन में और दूसरा 3 जनवरी से केपटाउन में होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए उत्साहित है।

जानिए कौन हैं सितांशु कोटक

सितांशु कोटक भारत के घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह गुजरात के राजकोट से आते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम की कप्तानी की है। वह 20 साल से क्रिकेट करियर में काम कर रहे हैं। उन्होंने 130 फर्स्ट क्लास, 89 लिस्ट ए और नौ टी-20 मैच खेले हैं. 130 फर्स्ट क्लास मैच में 15 शतक और 55 अर्धशतक की मदद से 8061 रन बनाए। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 और लिस्ट ए क्रिकेट में 54 विकेट भी लिए हैं।


ये खिलाड़ी
पहुंचे दक्षिण अफ्रीका

बता दें कि टेस्ट मैच सीरीज के लिए कई खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। विराट कोहली, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा पहुंचे हैं। हालांकि रोहित शर्मा थोड़ी देर में पहुंचेंगे। वह शनिवार को जोहानिसबर्ग पहुंच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी टीम के साथ मौजूद नहीं हो सकते। क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह अब सीरीज में नहीं खेल सकते।

राहुल द्रविड़ ने 11 साल की उम्र में खेलना शुरू किया क्रिकेट

खास बात यह है कि राहुल द्रविड़ ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। फरवरी 1991 में उन्हें पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी की शुरुआत करने के लिए चुना गया। उनका पहला पूर्ण सत्र 1991-92 में था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.