ऊना : राकेश ( TSN)-कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल में दो जनसभाओं को संबोधित किया । नाहन के बाद उन्होंने ऊना में हमीरपुर से पार्टी उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने फिर एक बार अंबानी अडानी का नाम लेते हुए पीएम मोदी द्वारा अमीरों को और अमीर बनाए जाने और उनका करोड़ों रुपए कर्ज माफ किए जाने का दावा किया । उन्होंने पीएम मोदी के इंटरव्यूज को मीडिया में चमचों द्वारा लिया गया बताया ।
राहुल ने फिर एक बार 2019 में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा पीएम मोदी के इंटरव्यू की तरफ इशारा करते हुए आम खाने चूसने वाले सवाल का जिक्र किया । वहीं उन्होंने अग्निवीर योजना को युवाओं के लिए घातक बताया और इसे सत्ता में आने पर रद्द कर फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का दावा किया। राहुल ने हिमाचल की चारों लोकसभा और सभी 6 विधानसभा सीट जीतने और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया ।
