राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र: “वंचित छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं दें”

नई दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वंचित वर्गों के छात्रों की शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियों का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और छात्रावासों की खराब हालत में जल्द सुधार किया जाए।

राहुल गांधी ने 10 जून को भेजे गए पत्र में लिखा है कि दलित, आदिवासी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के लगभग 90 प्रतिशत छात्र शिक्षा की दौड़ में पहले से ही पिछड़ रहे हैं, और सरकार की लापरवाही उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है।

उन्होंने बिहार के दरभंगा स्थित एक आंबेडकर हॉस्टल का उदाहरण देते हुए लिखा कि वहां छात्रों को 6-7 लोगों के साथ छोटे कमरे में रहना पड़ता है। शौचालय गंदे हैं, पीने का पानी सुरक्षित नहीं है, और न ही मेस की सुविधा है। पढ़ाई के लिए जरूरी लाइब्रेरी या इंटरनेट की सुविधा भी मौजूद नहीं है।

राहुल गांधी ने यह भी बताया कि पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के वितरण में लगातार देरी हो रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में तीन साल तक स्कॉलरशिप पोर्टल काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते 2021-22 में किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिली। वर्ष 2023 में 1.36 लाख दलित छात्रों को स्कॉलरशिप मिली थी, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर केवल 69 हजार रह गई। छात्रों का कहना है कि स्कॉलरशिप की राशि भी बेहद कम है।

उन्होंने सरकार से दो प्रमुख मांगें की हैं:

  • सभी छात्रावासों का व्यापक ऑडिट कराकर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, भोजन और शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप को समय पर और बढ़ी हुई राशि के साथ वितरित किया जाए तथा इसके क्रियान्वयन में राज्य सरकारों के साथ समन्वय बढ़ाया जाए।

राहुल गांधी ने अंत में लिखा कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हाशिए पर खड़े युवाओं को बराबरी का मौका मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री से सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.