रजनी पाटिल ने कांग्रेस पार्टी आला कमान को सौंपी है रिपोर्ट, कामकाज का तरीका बदले CM या बदला जाए मुख्यमंत्री’ – जयराम ठाकुर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखपुरा तीखा हमला बोला है.जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटियाला कमान को रिपोर्ट दे दी गई है कि मुख्यमंत्री या कामकाज का तरीका बदले या मुख्यमंत्री को बदल जाए.शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि में कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री और विधायकों के खिलाफ जबरन मामले बना रही हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है और विपक्ष के लोगों के फोन टैप के जा रहे हैं उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर अटेम्प्ट टू मर्डर का मामला दर्ज किया गया,पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ भी मामला बनाया गया और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई।उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला,फिर भी अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ घरेलू विवाद को आधार बनाकर मुकदमा चलाया गया,विधायक आशीष शर्मा,उनके परिजनों और उनके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।साथ ही पूर्व विधायक के.एल.ठाकुर सहित अन्य नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।उनका आरोप है कि भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज करने की तैयारी चल रही है और अधिकारियों को किसी भी कीमत पर भाजपा नेताओं को नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में अधिकारियों के साथ बहुत नरमी बरती गई थी,लेकिन अब जो अधिकारी सीमाएं लांघ रहे हैं,उन्हें भविष्य में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि कई अधिकारी उनसे केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए संपर्क कर रहे हैं।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुख्य सचिव और डीजीपी अतिरिक्त प्रभार पर काम कर रहे हैं तथा नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पैनल तक नहीं भेजा जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्य सचिव को भी केवल एक-दो दिन के लिए नियुक्त किया गया और कार्यकारी मुख्य सचिव से काम चलाया गया।उनका आरोप था कि पुलिस विभाग में अधिकारी ही एक-दूसरे की वर्दी उतरवाने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों भविष्यवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सोलन में मुख्यमंत्री ने पहली बार विधायक बने व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी,जबकि भाजपा में कौन क्या बनेगा,यह तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को नहीं है।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि या तो मुख्यमंत्री अपने कामकाज का तरीका बदलें या मुख्यमंत्री को बदला जाए।

कानून-व्यवस्था को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिमला में गोलीकांड और बिलासपुर में पहली बार कुल्हाड़ी कांड जैसी घटनाएं हुईं,लेकिन सरकार का ध्यान इन मामलों पर नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार का पूरा ध्यान विपक्ष को घेरने पर है।उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारियों द्वारा देर रात विधायकों के फोन टैप किए जा रहे हैं और उनके पीएसओ के फोन जीपीएस के जरिए ट्रैक किए जा रहे हैं।साथ ही सरकार के खिलाफ लिखने वाले सोशल मीडिया पेज बंद कराने और विज्ञापन रोकने का भी आरोप लगाया।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार को लेकर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किस वजह से हुआ और किस डील को लेकर यह हमला हुआ, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय “डील ऑफिस” बन गया है और आने वाले समय में पिछले पांच वर्षों के दौरान दी गई सभी सलाहों और फैसलों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं।उनके अनुसार सरकार विजिलेंस और पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है,जबकि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं को निपटाने में उलझे हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.