/ Nov 15, 2026

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां पूरी तरह कानून के दायरे में काम करती हैं और सभी नागरिक कानून की नजर में समान हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि विजिलेंस द्वारा शिकायतों की जांच करना और आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करना सामान्य कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने कोई गलत कार्य नहीं किया है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि विधायक सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित सभी पक्षों से जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की अपील की।बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश के लंबित बकाये के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हरियाणा ने एरियर की राशि नकद देने के बजाय बिजली के रूप में भुगतान करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर पंजाब की कुछ आपत्तियां हैं, जिन्हें आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।
चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के अधिकारों और हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशहित से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठा रही है और भाजपा को भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिमाचल के अधिकारों की इस लड़ाई में किस पक्ष में खड़ी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.