कैथल(TSN): हरियाणा के कैथल में बुधवार को राजपूतों की बड़ी महासभा हो की गई हैं। महापंचायत को लेकर कई दिनों से राजपूत समाज के लोग जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए थे और बुधवार को कैथल के हुड्डा ग्राउंड 19 सेक्टर के पार्ट 2 में इसका आयोजन हो रहा हैं जिसमें पांच राज्यों के राजपूत समाज के लोग पहुंच रहे हैं।
वैसे तो यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसमें समाज को किस प्रकार से इकट्ठा करना हैं। भविष्य में किस प्रकार के रणनीति बनानी है और समाज किस प्रकार से अपने वोटबैंक को मजबूत करें इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही हैं। राजपूत समाज बड़ी संख्या में महापंचायत में हिस्सा ले रहा हैं। खास ओर बड़ी बात है कि एक बड़ी संख्या युवाओं की इस महापंचायत में आ रही है और उनके हाथों में महाराणा प्रताप के स्टैचू के साथ-साथ जय भवानी के पोस्टर भी नजर आ रहे हैं।
इन सभी में भाजपा सरकार के प्रति एक नाराजगी भरी पड़ी हैं। उनका एक ही कहना है कि भाजपा ने हमारे साथ धोखा किया है राजपूत समाज बीजेपी की रीड की हड्डी है लेकिन बीजेपी ने राजपूत समाज के साथ विश्वास घात किया है और वह सरकार से ही बदला लेंगे और अपना बड़ा वोट बैंक को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल कर सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।
