कुरूक्षेत्र(TSN): अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनरत आशा वर्कर यूनियन ने बुधवार को थानेसर विधायक सुभाष सुधा के घर का घेराव किया। आशा वर्कर्स ने 24 घंटे के लिए विधायक के घर के बाहर धरना लगाया। पिछले कई दिनों से लगातार आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं आज 18 अक्टूबर को आशा वर्कर यूनियन का हरियाणा में विधायक या मंत्री के घर का घेराव करने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में थानेसर में भी आशा वर्कों ने विधायक सुभाष सुधा के घर का घेराव किया और 24 घंटे के लिए विधायक के घर के बाहर धरना किया।
बता दे कि कई आशा वर्कर आज कल नवरात्रों का उपवास भी रख रही हैं। उसके बाद भी वह धरने पर पहुंची और 24 घंटे के लिए भूखी प्यासी विधायक के घर के बाहर धरना पर बैठी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह विधायक सुभाष सुधा के घर के बाहर उनसे वार्तालाप करने के लिए पहुंची हैं कभी भी वह घर पर नहीं मिले हैं। जिसको लेकर भी आशा वर्कर बहनों में भारी रोष पनप रहा हैं।
