Ranbir Kapoor की ‘एनिमल’ ने रिलीज से ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ को पछाड़ा

मुंबई (एकता): बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म को लेकर फैंस सातवें आसमान पर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर भी अपनी फिल्म का जमकर प्रोमोशन करने में बिजी चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्की कौशल स्टार ‘सैम बहादुर’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ मच अवेटेड फिल्म है। जिसे देखने को हर कोई बेताब है। दोनों ही अभिनेताओं ने फिल्म में काफी अच्छी भूमिका निभाई है। विक्की कौशल ने फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया। सभी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।


जानें फिल्म ‘एनिमल’ की फर्स्ट डे के लिए कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

बता दें कि संदीप रेडड् वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ हर किसी को पसंद आने वाली है। क्योंकि फिल्म का ट्रेलर ही काफी धमाकेदार है। इसी के साथ ही फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई कर ली है। हालांकि विक्की कौशल की फिल्म एक करोड़ का सफर भी तय नहीं कर पाई। अब देखना होगा कि ‘एनिमल’ कितनी कमाई करती है। ‘एनिमल’ के अब तक फर्स्ट डे के लिए 3 लाख 34 हजार 173 टिकट बुक हो चुके हैंष जो कि खुशी की बात है। अब तक फिल्म ने रिलीज से पहले ही 9 करोड़ की कमाई कर ली है।


‘
सैम बहादुर’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। हालांकि अब दोनों फिल्मों की टक्कर सामने से हो रही है। लेकिन दोनों ही फिल्में 1 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। अगर हम एडवांस बुकिंग की बात करें तो ‘एनिमल’ सबसे आगे चल रही हैं। उसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘सैम बहादुर’ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए अब तक 26 हजार 12 टिकटों की प्री सेल हुई है। उनकी कमाई 88.9 लाख तक रुक गई।


इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसको लेकर हर कोई काफी खुश नजर आ रहा है। इस फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज साफ देखा जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.