भिवानी (एकता): हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आज आगाज हो रहा है। बता दें कि 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ के तहत अंबाला में कई तरह के मुकाबले होंगे। खास बात यह है कि प्रदेशभर से करीब 1500 खिलाड़ी तीनों खेलों तैराकी, जिम्नास्टिक और फुटबाॅल में हिस्सा लेंगे। हालांकि काफी टीमें सोमवार शाम को ही पहुंच गई थी। कई टीमें आज पहुंच रही हैं। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के रुकने के लिए भी अलग-अलग स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल कोच सहित खिलाड़ियों को वहीं ठहराया गया है। अंबाला में लड़कों के फुटबॉल मुकाबले होंगे।
इस तरह से होगा खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम
जानकारी के मुताबिक भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद के खिलाड़ियों का एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट में ठहराव होगा। करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र की टीमों के खिलाड़ियों का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच अंबाला छावनी में ठहराव होगा। अंबाला छावनी में ठहराव होगा। पानीपत, रेवाड़ी की टीम के खिलाड़ियों का बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी में ठहराव होगा। तैराकी खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों (लड़के व लड़कियों) का अंबाला छावनी के फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ठहरने का इंतजाम किया गया है।
