Shimla, 12 September- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा शिमला पहुँचे हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने उनका शहर में आगमन पर स्वागत किया और शिष्टाचार भेंट की।
गवर्नर मल्होत्रा का दो दिवसीय शिमला प्रवास है। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी बैठक का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा वे राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में भी भाग लेंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी भी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
