राजनीति की मंडी में बिक गए बागी विधायक..अटैची की सुरक्षा के लिए लगा रखी है CRPF

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- हिमाचल की जनता को धोखा देकर 6 बागी विधायक राजनीति की मंडी में लिखकर लोगों को धोखा देकर चले गए लेकिन प्रदेश की जनता इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी और इन्हें सबक सिखाएगी । यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटबलिया के नामांकन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही । मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़सर के कांग्रेस के जो पूर्व विधायक थे वह लगातार उनके संपर्क में रहे। लेकिन उन्होंने उन्हें व जनता को धोखा देने का काम किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने बड़सर में दौरे  के दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं विधायक के कहने पर की थी लेकिन बड़े दुख का बात है कि उन्होंने दूसरों के पक्ष में वोट डाल दिया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का भी बहुत दुख है कि जिस जिला से मुख्यमंत्री थे वहां के तीन एमएलए राजनीति की मंडी में बिक गए। मुख्यमंत्री ने कहा आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब निर्दलीय विधायक किसी मौजूदा सरकार के साथ ना चलकर दूसरों के हाथों बिक गए और अब बोल रहे हैं कि उनका त्यागपत्र ले लो लेकिन शायद उनकी भी मजबूरी है क्योंकि जो भरे हुए अटैची मिले हैं उसका फायदा निभाना पड़ेगा. सीएम ने तंज करते हुए कहा कि जो लोग आज सीआरपीएफ के कवर में है वह लोग अटैची की सुरक्षा के लिए ऐसा कर रहे हैं.अगर वह उन्हें बोले तो वह हिमाचल पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि विधानसभा के उप चुनाव देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे ताकि भविष्य में कोई विधायक पैसा लेकर अपना ईमान ना बेचे ।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता असमंजस में है कि इन बिके हुए विधायकों को किस तरह से वोट करें उन्होंने दोनों कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं से राजनीति को दूषित करने वाले ऐसे विधायकों के खिलाफ वोट करने की अपील की ।
अगर जीत कर विधायक बना तो मानदेय जनता के कार्यों को दूंगा  समर्पित
अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष डटवलिया ने कहा कि जनता के जोश से लगता है कि इस बार कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर वह जीते हैं तो मुख्यमंत्री के हनुमान की तरह काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे.उन्होंने एलान किया कि अगर जीत कर विधायक बने तो वे अपना पूरा मानदेय जनता के कार्यों को समर्पित करेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.