/ Aug 29, 2026

नामांकन के बाद सुधीर शर्मा की सभा में उमड़ा जन सैलाब… बोले- आपकी मेहनत तय करेगी धर्मशाला का भविष्य

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. नामांकन के आखिरी दिन धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया. उनका नामांकन दाखिल करने में साथ देने के लिए विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हमीरपुर से धर्मशाला पहुंचे. नामांकन दाखिल करने के बाद सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सुधीर शर्मा की सभा में जन सैलाब उमड़ता हुआ नजर आया.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता से लोकसभा चुनाव में चौका और विधानसभा चुनाव में छक्का लगाने का आग्रह किया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह धर्मशाला में खास तौर पर भविष्य के विधायक के लिए वोट मांगने आए हैं. उन्होंने कहा कि जहां एक और आईपीएल में चौके-छक्के लग रहे हैं. धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम में इसका गवाह बना है. तो वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में असली चौके और छक्के 1 जून को लगते हुए नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि जनता को लोकसभा चुनाव में चौका और उपचुनाव में छक्का लगाकर दिखाना है.उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 1 जून को मतदान के दिन कमल का बटन दबाकर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा और लोकसभा चुनाव ने बीजेपी प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को विजयी बनाएं.
मंच पर जाने से पहले मां निर्मला देवी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
 जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधी सरकार से है. सुधीर शर्मा ने कहा आज तक किसी भी सरकार से उनका कोई व्यक्तिगत काम नहीं रहा. यह सिर्फ धर्मशाला के मान-सम्मान की लड़ाई है. सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यहीं जोरवार स्टेडियम में एक बड़ी रैली का आयोजन हुआ था. उस वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबका हाथ पकड़ा, लेकिन उनका हाथ झटक दिया. सुधीर शर्मा ने कहा कि आज यह देखना दिलचस्प है कि राज्य सरकार के कैसे हालत हो चुके हैं. सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह फिल्म ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है. उन्होंने कहा कि आज की एक विशाल जनसभा बड़ा इशारा कर रही है, लेकिन अभी मेहनत करने के लिए 16 दिन बाकी है. आने वाले 16 दिन धर्मशाला का भविष्य तय करेंगे. सुधीर शर्मा ने कहा कि 1 जून को जब जनता वोट डालने जाएं, तो दोनों ईवीएम पर कमल का ही बटन दबाएं. एक वोट लोकसभा चुनाव में राजीव भारद्वाज और दूसरा वोट विधानसभा उपचुनाव में सुधीर शर्मा के लिए होना चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.