चंडीगढ़ (एकता): ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब 3 घंटे में तय होगा। जानकारी के मुताबिक अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा।
चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित आम लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा। अब उनका सफर सुहाना बनने वाला है। खास बात यह है कि अब वंदे भारत के जरिए अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को ओर राहत मिलेगी।
