मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए मतदान जारी, जानें दोनों राज्यों का क्या है चुनावी हाल

मध्य प्रदेश (एकता): मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव जारी हैं। बता दें कि दोनों ही राज्यों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं। प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में विधानसभा की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश में 28.18 मतदान हुआ है। हालांकि छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से 20 पर पहले चरण (7 नवंबर) में  76.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक 19.65% मतदान दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि तीन राज्यों राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। दोनों राज्यों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के लिए कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कांग्रेस चीफ कमलनाथ तक की किस्मत का फैसला आज शाम तक होने वाला है। छत्तीसगढ़ में इस बार सत्ताधारी दल कांग्रेस ने कुल 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 सालों तक राज किया है।

बीजेपी-कांग्रेस के अलावा एमपी में और कौन-कौन मैदान में है?

बता दें कि मध्य प्रदेश में वैसे तो मुकाबला बीजेपी बनाम कांग्रेस है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होनी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.