कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में 78 बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तिरंगा फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेज गति से विकास कार्यो को किया जा रहा है। और अधिक विकास कार्य यहां पर प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहे है।
भुभू टनल के निर्माण को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों से की है मुलाकात
लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार अभी भी प्रदेश में ऐसे गांव है। जहां की आबादी 100 से 200 है। और वहां पर सडके नहीं बनी है। ऐसे में उन गांवों में भी सड़के पहुंचाने के लिए उन्होंने रोड मैप तैयार किया है। और लोक निर्माण विभाग लगातार सड़कों के निर्माण को लेकर भी कार्य कर रहा है। और प्राथमिकता के तौर पर यहां इस कार्य को किया जा रहा है। वही कुल्लू जिला के लिए भी भुभू टनल को बनाई जाने का जो प्रस्ताव है। उसको लेकर भी दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। क्योंकि सामरिक दृष्टि से यह टनल बहुत महत्वपूर्ण है। इस टनल के बन जाने से बरोट वैली का संपर्क कुल्लू जिला से जुड़ जाएगा। ऐसे में यहां पर पर्यटन की दृष्टि से भी इस टनल के बन जाने से फायदा मिलेगा। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कारण की जानकारी भी कुल्लू जिला की जनता के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को भी उनकी ओर से सम्मानित किया गया है।
