RSS अपने निर्णय लेने में खुद सक्षम..विक्रमादित्य के मार्गदर्शन की जरूरत नहीं -जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- देव संस्कृति व सनातन धर्म में खानपान को लेकर आरएसएस और विश्व हिंदु परिषद द्वारा संज्ञान लेने के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के ब्यान पर सूबे में एक बार फिर सियासी माहौल गर्मा गया है। मंडी पहुंचकर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयराम ठाकुर का कहना है कि आरएसएस को विक्रमादित्य सिंह से मार्गदर्शन लेने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आरएसएस की देश दुनिया में अलग पहचान है और यह संगठन अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम है। आरएसएस पर इस तरह की टिप्पणी विक्रमादित्य सिंह को नहीं करनी चाहिए।
आपदा के दौरान बहे पुलों को पैदल चलने के लिए भी रिस्टोर नहीं कर पाए विक्रमादित्य
 वहीं जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आई आपदा के बाद रेस्टोरेशन कार्यों को लेकर भी विक्रमादित्य सिंह को घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीती बरसात में आई बाढ़ से मंडी जिला में ही 7 पुल बह गए थे। 8 माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह इन पुलों को पैदल चलने के लिए भी रिस्टोर नहीं कर पाए। सदर के तरनोह में व्यास नदी पर पुल न होने के कारण एक दंपति हादसे का शिकार हुई है, जिसमें पति की दुखद मृत्यु हो गई। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 3 हजार करोड़ रुपये दिए। लकिन 15 माह में लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल की सड़कों के लिए कितना पैसा दिया है, विक्रमादित्य सिंह बताएं। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में टेंडरो के माध्यम से होने वाले कार्यों की पेमेंट कुछ ठेकेदारों को नहीं हुई है। पिछले 15 माह से चुन चुन कांग्रेस के ठेकेदारों को ही काम की पेमेंट दी जा रही है। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने मंडी में ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर भी सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरा। उन्होने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने ठप पड़े इन विकास कार्यो का कभी जिक्र नहीं किया। अब चुनावों के दौरान उसने मंडी की जनता इसका जबाव मांगेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.