पंचकूला( TSN): सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में पंचकूला के पिंजौर में ‘‘रन फार यूनिटी‘‘ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ट्राइडेंट हिल्स में आयोजित ‘‘रन फार यूनिटी‘‘ मैराथन में लगभग 8000 बच्चे व नागरिक भाग लिया। मैराथन ट्राइडेंट हिल्स से शुरू होकर लगभग 3 किलो मीटर लंबा सफर तय कर अमरावती स्कूल पहुंची
