भाजपा पर जमकर बरसे सचिन पायलट … नफरत और हिंसा फैलाने के आरोप

2 अक्टूबर, जगाधरी- राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जगाधरी से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान के लिए प्रचार किया और वह केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर बरसते नजर आए। उन्होंने भाजपा नेताओं की जमकर क्लास ली। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज जगाधरी विधानसभा के देवधर गांव में प्रत्याशी अकरम खान के प्रचार के लिए पहुंचे। पूर्व  डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर सियासी भड़ास निकाली।
पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि चुनाव में भाजपा नेताओं की चेहरे की रौनक अब फिकी पड़ चुकी है। अब उन्हें अपनी हार का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, वह सरकार से जवाब मांगते हैं दो टूक बात करते हैं लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने भाजपा पर नफरत और हिंसा फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने राजनीतिक रोटियां सीखने के लिए भाई को भाई से लड़वाने का काम किया है। उन्होंने जनता से संबोधित करते हुए कहा कि आपको याद होंगे बीजेपी के नेताओं  लोकसभा चुनाव में ऐसे भाषण दिए थे अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बन गई तो वह आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। पायलट नहीं रुके उन्होंने कहा की बीजेपी ने रोजगार खत्म कर दिया, किसानों के अधिकार छीन लिए, उद्योग धंधे चौपट कर दिए। कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा अकरम खान के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में वक्त कम रह गया है और यहां से अकरम खान को विजयी बनाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.