शहीद पति को सलाम किया, माथा चूमा, और फिर कंधा देकर भारत माता की जय के नारे लगाकर दी विदाई

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– शहीद पति की पार्थिव देह घर पहुंचते ही पत्नी ने अपने शहीद पति को पहले जय हिंद कहा, फिर माथा चूमकर दुलार किया और बाद में अर्थी को बेटी सहित कंधा देकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी। मंगलवार को शहीद राकेश कुमार के घर पर इस मार्मिक दृश्य से हर किसी की आंख में आंसू ला दिए। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शहीद राकेश कुमार की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बरनोग पहुंची। यहां परिवार के लोगों को अंतिम दर्शन करवाए गए। शहीद की पत्नी भानुप्रिया का जहां रो-रोकर बुरा हाल था.वहीं उसने इस घड़ी पर हौंसले का परिचय भी दिया और अपने पति की शहादत को सलाम किया।
14 वर्षीय बेटी ने भी दिया अपने पिता की पार्थिव देह को कंधा
शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए इलाके के लोग बड़ी संख्या में वहां उपस्थित रहे। घर पर अंतिम दर्शनों के बाद शहीद की पार्थिव देह को गांव के श्मशान घाट ले जाया गया जहां नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी,  प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी अपूर्व देवगन, डीआईजी सौम्या सांबशिवन, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित हजारों लोगों ने अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दी। शहीद पिता की चिता को 9 वर्षीय बेटे प्रणव ने मुखाग्नि दी। सेना की तरफ से आए हुए जवानों ने हवाई फायर करके अपने साथी को अंतिम सलाम किया।
परिवार की मांग, सरकार दे घर बनाकर और स्कूल का नाम हो शहीद के नाम पर
शहीद राकेश कुमार के बड़े भाई कर्म सिंह ने कहा कि शहीद का घर वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में टूट गया था और नया घर बनाने का उसका सपना अधूरा ही रह गया। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि शहीद के परिवार को नया घर बनाकर दिया जाए और इसके साथ ही छम्यार स्कूल का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाए।

सरकार के स्तर पर परिवार को  मदद दिलाने का किया जाएगा  प्रयास 

एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि राकेश कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने परिजनों को सरकार की तरफ से विश्वास दिलाया कि सरकार के स्तर पर परिवार को यथासंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गृह निर्माण की मांग को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हुए शहीद 
 बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार ने शहादत पाई। पिछले कल उनके श.व को मंडी लाया गया था और आज उनका पूरे राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राकेश कुमार बल्ह उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत छम्यार के बरनोग गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे 90 वर्षीय माता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.