शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला के संजौली विवाद को लेकर आज हिंदू संगठनों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी और काफी तादाद में हिंदू संगठन के लोग शिमला के संजौली पहुंचे. हालांकि पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संजौली चौक से आगे किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं ढली टनल को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है.हालांकि प्रदर्शनकारी ढली टनल से संजौली की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन उन्हें टनल से आगे नहीं आने दिया गया तो प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
वही हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम भी संजौली की तरफ जा रहे थे जिन्हें चौक पर ही रोक दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।कमल गौतम का आरोप है कि कि शांतिपूर्ण तरीके से आगे जा रहे हैं और उन्हें यहां पर रोक दिया गया है जबकि वह किसी तरह का यहां पर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं बावजूद इसके उन्हें रोका जा रहा है।
संजौली में धारा 163 लगा दी गई
एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए संजौली में धारा 163 लगा दी गई है. ऐसे में यहां पर कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकता है । आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
