/ Oct 02, 2026

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले सरबजीत सिंह को मिला आशीर्वाद, अंबाला की मेयर ने ऐसे किया स्वागत

अंबाला (एकता): अंबाला जिले में गांव धीन के रहने वाले किसान के बेटे सरबजीत सिंह ने चीन के हांगझोउ में एशियन गेम्स में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। जिसके चलते अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने सरबजीत सिंह को आशीर्वाद दिया और उसका मुंह मीठा करवाया। सूत्रों के मुताबिक मेयर ने खिलाड़ी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश व अंबाला का नाम ऊंचा किया। मेयर ने खिलाड़ी सरबजीत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह व उनके परिवार को भी बधाई दी। इस दौरान उसने सरबजोत सिंह ओर उनके पिता जितेंद्र सिंह को मिठाई खिलाकर मुंह मिट्ठा करवाया।

शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि सरबजोत ने अंबाला का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वह कामना करती है कि वह इंटरनेशनल स्तर पर जाकर खेले और एक बार फिर से देश का भी नाम रोशन करें। ताकि बच्चे उन जैसा बने। गौरतलब है कि चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत कर देशभर में अंबाला का नाम चमकाया। सरबजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। मैडल जीतने के बाद गांव में जश्न का माहौल रहा और ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को बधाईयां दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.