दिल्ली (एकता): अगर आप भी ITBP में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने युवाओं के लिए कॉन्स्टेबल के 250 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है। सूत्रों के मुताबिक इस भर्ती के लिए युवाओं की उम्र कम से कम 18 से 23 साल तक होनी चाहिए। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए हैं। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की तरफ से यह भर्तियां निकाली गई हैं। इस नौकरी के लिए रैली आज से यानि 5 से 8 अक्टूबर 2023 तक अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन पीईटी/पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक पहचान के बाद लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारत-तिब्बत सीमा पर की जाएगी। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही भरें। क्योंकि किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
आईटीबीपी कॉन्स्टेबल के तहत प्रमुख भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। हालांकि इस पर हर साल ही भर्तियां की जाती हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सैलरी
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए चुना जाएगा, उनकी सैलरी 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए तक दी जाएगी।
जानें आईटीबीपी भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई
आईटीबीपी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ध्यान से अप्लाई करना चाहिए। ताकि उनसे कोई गलती न हो। आवेदन करने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को अनुसूची के अनुसार 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 के बीच किसी भी दिन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने जिले में मौजूद रहना होगा।
