शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर के नेतृत्व में न्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया. संगठन की ओर से देश भर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ अभियान चलाया जा रहा है. पहले चरण में राज्य स्तर पर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत शिमला में ये आयोजन किया गया. इस मौके पर डॉ. सुनील पंवर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में इलेक्शन कमीशन के माध्यम से सिंगल पार्टी सिस्टम स्थापित करने के प्रयास का आरोप लगाया.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर ने कहा कि महात्मा गांधी के चरणों में संगठन के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चरखा चलाएंगे और देश के राष्ट्रपति से अपील करेंगे कि भारत का माहौल सही दिशा में नहीं है। डॉ. पंवर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर एसआईआर के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए उनका नामांकन रद्द किया गया, जबकि उनके खिलाफ न कोई शिकायत थी, न एफआईआर और न ही उन्हें किसी मामले में सजा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर के पास नामांकन रद्द करने का अधिकार नहीं था, फिर भी गैरकानूनी तरीके से ऐसा किया गया तथा न निर्वाचन आयोग और न ही सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया। डॉ. पंवर ने भाजपा पर सांसदों की खरीद-फरोख्त कर एक पार्टी व्यवस्था लागू करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, किसानों के हितों को ट्रेड डील से नुकसान पहुंचाने, पेपर लीक के जरिए युवाओं को रोजगार से वंचित रखने तथा निर्वाचन आयोग के भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन ने 12 जून को जंतर-मंतर पर देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ चलाने का निर्णय लिया था, जिसके तहत राज्य और बाद में जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा और केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों के खिलाफ पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.