आज लोकतंत्र का महापर्व.. करनाल में युवा, बुजुर्गों, महिलाओं सहित पैरालाइज्ड मतदाताओं ने किया वोट

करनाल,5 अक्टूबर –करनाल में सभी पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग ठीक 7 बजे शुरू हो गई। सुबह से ही लोग अपना मत डालने के लिए मतदान केंद्रों  पर पहुंचे। देखते ही देखते कतारें लंबी होनी शुरू हो गई। वही मतदान करने वालों में विकलांग, बुजुर्ग और पहली बार वोट डालने वालों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। वह भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उनका कहना था कि वोट डालना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और इसके माध्यम से ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं।
वोट डालने आए मतदाताओं ने कही मन की बात 
बातचीत में कई लोगो ने पिछली सरकार को जुमलेबाजी व शासन नही कुशासन की सरकार बताया तो कई लोगो ने  पिछली सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने  कहा कि सरकार ने पहले भी विकास की गंगा बहाई है और आगे भी काम होंगे। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास ज्यादा हो सकता है।पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पहुंची युवा लड़की ने दूसरे युवाओं में वोट डालने की अपील करते कहा कि युवाओं सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। देश मे बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा काफी पैसा खर्च कर बाहर के देशों की तरफ पलायन  कर रहे है, सरकारें इनकी ओर ध्यान दें, नई शिक्षा नीतियों को लागू करें जिससे विद्यार्थियों को फायदा मिले।बातचीत में बुजुर्गो ने बताया कि जनहित के मुद्दे प्रभावी है, महंगाई, बेरोजगारी ,सड़को की अच्छी हालत इन  सबको  लेकर आने वाली सरकार व्यवस्थित करें। बुजुर्ग महिला ने भावुक होते हुए कहा देश मे रोजगार नही है,बच्चे अपने माता पिता को छोड़ दूसरे देशों में जा रहे है, पीछे परिवार में माता पिता अकेले रहते है।
करनाल में कुल वोटर 12 लाख 3495 
गौरतलब है कि करनाल में कुल वोटर 12 लाख 3495 हैं। यहां कुल 1185 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। करनाल जिला में 55 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें करनाल विधानसभा सीट पर 12 घरौंडा में 8 नीलोखेड़ी में 15 इंद्री में 6 और असंध में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.