दिल्ली हाट में आज से 15 जनवरी तक होगा दूसरे हिम महोत्सव का आयोजन

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- दिल्ली के INA स्थित प्रसिद्ध दिल्ली हाट में आज से 15 जनवरी तक दूसरे हिम-महोत्सव की शुरुआत हो रही है। महोत्सव में लोगों को हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ साथ कला-संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। महोत्सव में प्रदेश के सभी 12 जिलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा कांगड़ा पेंटिंग और चंबा रूमाल समेत तमाम विख्यात कला एवं शिल्प कला से लोगों को रूबरू करवाया जाएगा।
हिमाचल के शिल्प, व्यंजन, सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव (उद्योग) आरडी नजीम ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि हिम महोत्सव में हिमाचल के शिल्प, हथकरघा और व्यंजनों के 60 स्टॉल लगाए जा रहे है।हिम महोत्सव के माध्यम से हिमाचल के परिधान, संस्कृति, शिल्प और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी हिम महोत्सव का 2 जनवरी को विधिवत उद्घाटन करेंगे.जबकि उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 15 जनवरी को समापन करेंगे।बीते साल भी हिम महोत्सव में करोड़ों रुपए की कमाई हुई थी और लाखों लोगों ने स्टॉल में विजित किया। हिमाचली धाम लोगों को काफी पसंद आई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.