/ Oct 13, 2026

भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं

Palampur,Rahul-:प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि जब देश में बनी वस्तुओं का उपयोग बढ़ेगा,तो देश का उत्पादन और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी निर्भरता समाप्त होगी।वे मंगलवार को पालमपुर में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी युवा सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे।

स्वदेशी अपनाना ही सच्ची आत्मनिर्भरता की दिशा

शांता कुमार ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा लिख रहा है। “हर घर स्वदेशी” का मंत्र अपनाकर ही सच्ची आत्मनिर्भरता संभव है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देना, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करना और युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। भारत का राष्ट्रवाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जो हमें प्रभु श्रीराम से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मंत्र-जप का महत्व इसलिए है ताकि वह आचरण में उतरे — जैसे पार्टी के कार्यक्रमों को भी बार-बार करने से वह व्यवहार में आते हैं।

युवाओं की सहभागिता से बनेगा विकसित भारत

शांता कुमार ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा, “समाज में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार ने शिक्षा, रोजगार, खेल और नवाचार के क्षेत्र में युवा शक्ति को नई पहचान दी है।”उन्होंने युवाओं से “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का नारा बुलंद करने, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और प्रचार करने की अपील की ताकि स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और नए रोजगार अवसर सृजित हों।उन्होंने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में “आत्मनिर्भर भारत” और “हर घर स्वदेशी” अभियान की शुरुआत की है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, और यह लक्ष्य आत्मनिर्भरता के मार्ग से ही प्राप्त होगा।इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, युवा मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभंव बंगारिया, महामंत्री चमन लाल, उपाध्यक्ष वरुण कपूर सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

“पालमपुर की जीत के बाद प्रभु चरणों में जाना चाहता हूं”
कार्यक्रम में भावुक होते हुए शांता कुमार ने कहा कि “मुझे यह सोचकर दुख होता है कि पूरे भारत में हम हैं, लेकिन हिमाचल और पालमपुर में नहीं।91 वर्ष की आयु में जब मैंने अपने जन्मदिन पर स्वयं से बात की,तो यह इच्छा जगी कि प्रभु के पास हारकर नहीं, बल्कि विजय के साथ जाना चाहता हूं।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “इतनी मेहनत करें कि हिमाचल और पालमपुर दोनों स्थानों पर भाजपा विजयी हो।यही मेरी अंतिम इच्छा है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.