चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)– डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और दो बार की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान विपक्ष को जमकर घेरा. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलते रहे की हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है.
आशा कुमारी ने कहा कि जयराम ठाकुर के हसीन सपने कभी पूरे होने वाले नहीं है,उन्हें प्रदेश की जनता ने विपक्ष में बिठाया है और उन्हें आराम से विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. हालांकि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने धनबल के बल पर सरकार को गिराने का काम किया था, लेकिन उसमें भी वह नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने काफी अच्छा कार्य किया है और लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया है. यही कारण है कि तीन में से दो विधानसभा सीट पर कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रदेश की जनता के साथ बोलते रहे कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने वाली है और हमारी सरकार बनने वाली है.उन्होंने अपनी नाकाम कोशिश भी कर ली, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा.आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीन में से दो सीटें कांग्रेस के पक्ष में देकर कांग्रेस को और मजबूत किया है. आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने काफी बेहतरीन कार्य किया है.उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और भाजपा को आराम से विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए.उन्होंने सरकार को गिराने का नाकाम प्रयास किया,लेकिन उसमें भी वो असफल रहे ।
