ऊना : राकेश ( TSN)-महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई महासभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने की।एमसी पार्क से शुरू हुई यह रैली आईएसबीटी होते हुए मिनी सचिवालय तक गई और मिनी सचिवालय के आगे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महासभा के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा।
अमित वाल्मीकि ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य मुद्दा गोंदपुर-जयचंद में अनुसूचित जाति के नाबालिग बच्चे की ह*त्या का है।इस मुद्दे को लेकर गोंदपुर-जयचंद में भी विरोध प्रदर्शन की कॉल की गई थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने उस प्रदर्शन को नहीं होने दिया। इसके अलावा हरोली उपमंडल के ही ट्रक चालक द्वारा नाबालिग बच्चे का शारीरिक शोषण करना, मैहतपुर के ट्रेवल एजेंट द्वारा युवक को गलत देश भेजने का मामला,पार्ट टाइम मल्टी टास्क की समस्याओं, करुणामूलक आधार पर नौकरी दिलवाने बारे, उद्योग कर्मियों का वेतन बढ़ाने और ठेकेदारी प्रथा बंद करवाने, सफाई कर्मचारियों, जल रक्षक की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह मांगें जल्द नहीं पूरी की गई तो राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
