Shimla,Sanju(TSN)-सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ,जिसमें कुछ लोग एक चने बेचने वाले पर थूक लगाकर चने बेचने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।हालांकि,वीडियो में कहीं भी स्पष्ट रूप से थूकने की कोई घटना नहीं दिखाई गई है।वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिमला पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले तीन लोगों कलपना शर्मा,श्वेता और विजय को नोटिस जारी किया है।
सबूत दें नहीं तो अफवाह फैलाने की दृष्टि से देखा जाएगा मामला
थाना सदर,शिमला द्वारा 10 अप्रैल को जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि यदि वीडियो में लगाए गए आरोपों के संबंध में तीनों के पास कोई स्पष्ट सबूत या जानकारी है, तो वे पुलिस को उपलब्ध कराएं। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं,तो उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को अफवाह फैलाने और भ्रम पैदा करने की दृष्टि से देखा जाएगा,और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने BNSS की धारा 94 के तहत यह नोटिस जारी करते हुए वीडियो से जुड़ी सही जानकारी प्रस्तुत करने की मांग की है।
