शिमला को 24 घंटे मिलेगा पानी की सप्लाई.. पाइपलाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)-शिमला को जून माह में 24 घंटे पेयजल सप्लाई मिलेगी। इसके लिए शकरोड़ी में कार्य तेज़ी से चल रहा है। अब तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। मार्च माह में पंप हाउस व स्टोरेज टैंक बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान 24 घंटे पेयजल प्रोजेक्ट का जायज़ा लेने शकरोड़ी व द्वाडा पहुंचे। इस दौरान नगर निगम उप महापौर उमा कौशल, पेयजल कंपनी के अधिकारी व नगर निगम पार्षद मौजूद रहे।इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली बोर्ड को ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर भी निर्देश दिए।
 बता दें कि शिमला को 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के लिए शकरोड़ी से पानी पहुंचाया जाएगा।24 घंटे पेयजल प्रोजेक्ट के तहत शिमला को 42 एमएलडी पानी मिलेगा।इसके लिए सबसे  पहले पानी की लिफ्टिंग के बाद टेस्टिंग की जाएगी।इस दौरान 20 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी। इसके बाद पानी की सप्लाई को बढ़ाया जाएगा। शहर को साल 2035 तक 42 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाएगी। कंपनी के अनुसार 2035 तक पानी की सप्लाई को बढ़ाने का प्लान है।इसके बाद साल 2050 तक 65 एमएलडी पानी पहुंचाया जाएगा।साल 2050 तक 65 एमएलडी पानी की सप्लाई का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इन दिनों कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
ट्रांस्फॉर्मर लगाने को बिजली बोर्ड को लिखा जाएगा पत्र
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान द्वारा बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा।जिसके माध्यम से जल्द 22 केवी का बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगाने की बात की जाएगी।महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं में बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगने हैं।इनमें 66केवी के ट्रांस्फॉर्मर के लिए एफसीए क्लीयरेंस मिलनी बाकी है।लेकिन 66केवी ट्रांस्फॉर्मर के लिए कंपनी द्वारा 59 करोड़ रुपए की राशि बिजली बोर्ड को दे दी गई है।ऐसे में बिजली बोर्ड को जल्द ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर पत्र लिखा जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.