/ May 19, 2026

हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन की सख्त कार्रवाई…पत्नी को छोड़ विदेश भागे पति की करवाई वापसी

हरियाणा, 12 फरवरी –हरियाणा प्रदेश में बहुत से ऐसे मामले हैं,जिसमें पति शादी करने के बाद अपनी पत्नी को छोड़ विदेश जाकर रहने लगते हैं और वहीं दूसरी शादी भी कर लेते हैं। जिसका सीधा असर उस पहली लड़की के दिलों दिमाग पर होता है जो अपने जीवन साथी के साथ पूरी उम्र साथ रहने के लिए आती है और वह दरबदर ठोकरे खाने को मजबूर हो जाती हैं।अब ऐसे मामलों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त होता हुआ नजर आ रहा है। विगत दिनों करनाल में ऐसे ही एक मामले में चेयर पर्सन महिला आयोग ने सख्त करवाई करते हुए एक मामले को सुलझाया और परिवार को अलग होने से बचाया।
ये था पूरा मामला:
विगत दिनों हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा करनाल के कैथल रोड स्थित पुलिस लाइन में आपराधिक मामलों की सुनवाई की थी जिसमे उन्होंने दहेज प्रताड़ना के केस की सुनवाई करने के दौरान आयोग अध्यक्ष ने  साइप्रस में रह रहे आरोपित हिमांशु कांबोज को अपने मोबाइल से वीडियो कॉल की।कॉल उठाने पर पीड़िता को दिखाकर पूछा कि यह कौन है? आरोपित ने उसे अपनी पत्नी बताया। इसके बाद पूछा कि विदेश में जिससे शादी की है, वह कौन है? इस पर आरोपित जवाब नहीं दे सका। अध्यक्ष ने आरोपित से कहा कि चौधर मत दिखा।यदि दस दिन में खुद भारत नहीं आया तो एक महीने के अंदर वह घसीटकर विदेश से डिपोर्ट कराएंगी। अध्यक्ष ने दस दिन तक आरोपित के भारत न लौटने पर उसके माता-पिता को जेल भेजने के आदेश दिए।गौरतलब है कि आरोपित ने झूठ बोलकर पहले शादी की, फिर पीड़िता को अपने साथ नहीं ले गया और विदेश में भी दूसरी शादी की हुई है।
आयोग अध्यक्ष ने पीड़िता से पूछा तो जवाब मिला कि वह आरोपित को गिरफ्तार कराना चाहती है। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आरोपित को तलाक मत देना, वह फ्री हो जाएगा। इस पर पीड़िता ने भी हामी भर दी। इसके बाद अध्यक्ष ने पुलिस को आरोपित एसआइ पर कार्रवाई के आदेश दे दिए।
महिला आयोग अब ऐसे मामलों में सख्त:
 महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि जो लड़के शादी के बाद अपनी पत्नियों को गर्भवती  करके फिर विदेशों में भाग जाते है और वहां भी शादी कर लेते है और पीछे पत्नी को मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हो जाती है। ऐसे मामलों में आयोग  ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। ऐसा एक मामला सुलझाने के बाद अब शिकायत करता खुलकर सामने आ रहे हैं,ऐसे 20 शिकायतें और हमारे पास दर्ज हुई है जिनके ऊपर कार्रवाई चल रही है।
बेटियों को मां बाप सोच समझकर भेजे विदेश:
रेनू भाटिया ने बताता कि मां-बाप अपनी जमीन बेचकर या भारी कर्ज लेकर अपने बच्चों को विदेशों में भेजने की कोशिश में लगे हुए है। एक मामले में किसी एजेंट द्वारा बेटी को यूके भेजा गया था। उस बेटी का 9 दिन तक उसका फोन छीन कर उसके साथ फिजिकल मिसयूज किया गया।  शिकायत आने पर हमने उस एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की। उसके बाद उसने बताया कि लड़की कहां पर है और किस हालत में है । उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई कर रहे हैं जो गलत तरीके से बेटियों को विदेशों  ले जा रहे हैं। उनके साथ गलत व्यवहार कर उन्हें पडताडित करते है जिसकी परिवार को भनक तक नही लगती।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.