/ Sep 20, 2026

ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में हैं स्वयं भू शिवलिंग… महाशिवरात्रि पर्व पर हुई विशेष पूजा

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- पांडव काल से समय से जुडे ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गसोता महादेव मंदिर परिसर को सजाने के लिए टनों के हिसाब से मंगवाए गए स्पेशल फूलों से सजावट की गई थी। महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल ही मंदिर परिसर में पूरे हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों से श्रद्वालु आते है । इस अवसर पर आम जनता ने लाइनों में लगकर पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की ।
बता दे कि पांडव काल से स्वयं भू शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के दुख कष्ट दूर होते है। मान्यता है कि गसोता महादेव मंदिर में स्वयं भू शिवलिंग में पूजा अर्चना करने के साथ एक लोटा जलाभिषेक करने से मन की मुराद पूरी होती है। कहा जाता है कि पांडव काल में गसोता महादेव मंदिर में पांडवों में कुछ समय बिताया था। मंदिर के महंत राघवा नंद गिरि महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हिमाचल, पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भक्त पहुंचते है। उन्होंने बताया कि मंदिर में एक लोटा जल चढाने से हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि हजारों वर्ष पुराने मंदिर के प्रति लोगों की अपार आस्था है। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने लाइन लगाकर पूजा अर्चना की ।
गसोता महादेव मंदिर में पांडवों ने बिताया था  कुछ समय 
मंदिर के ऐतिहासिक पुराण की गाथा बताते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि पांडव काल से स्वयं भू शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के दुख कष्ट दूर होते है। मान्यता है कि गसोता महादेव मंदिर में स्वयं भू शिवलिंग में पूजा अर्चना करने के साथ एक लोटा जलाभिषेक करने से मन की मुराद पूरी होती है. कहा जाता है कि पांडव काल में गसोता महादेव मंदिर में पांडवों में कुछ समय बिताया था। एक बार एक किसान गसोता गांव में अपने खेत में हल जोत रहा था। उस दौरान हल किसी वस्तु से टकराया तो वहां जलधारा निकली। बाद में दोबारा हल टकराया तो दूध निकला। तीसरी बार जब हल टकराया तो खून निकला और किसान की आंखों की रोशनी चली गई। बाद में किसान को इस संदर्भ में आए सपने के अनुसार वहां स्वयंभू ज्योतिर्लिंग निकला जिसे किसान को स्थापित करने के लिए कहा गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसान ने गसोता में भगवान शिव के आदेशानुसार इस ज्योतिर्लिंग को स्थापित किया और अपने लिए अभयदान की मांगा !
इस अवसर पर गसोता मंदिर समिति के प्रधान दूनी चंद ने बताया कि सुबह से ही लाइनों में लगकर पूजा कर रहे हैं उन्होंने बताया कि मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए फलाहार चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं और देर शाम के बाद जागरण का आयोजन किया जाएगा

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

शिमला,संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं।राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को...

चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी से पांगी मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ताजा हिमपात के चलते पांगी घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से...

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

शिमला,संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है।चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की चिंता सामने आ...

अनिल विज ने सौंपे सहायता राशि के चेक, बोले- संकट के समय पत्रकारों और उनके परिवारों का साथ देना जरूरी

अम्बाला-:पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के प्रयास लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.