स्टॉक मार्केटिंग में ट्रेडिंग के नाम पर 854000 की साइबर ठ*गी .. साइबर क्रा*इम टीम ने किया गिर*फ्तार

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद में स्टॉक मार्केटिंग में ट्रेडिंग के नाम पर फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से 854000 की ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को साइबर क्राइम फरीदाबाद की टीम ने दिल्ली सहित अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 22500 रुपए,4 मोबाइल फोन, 7 चेक बुक और तीन डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं । साइबर क्राइम एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन साइबरों  के तार चीन में बैठे साइबर ठगों के साथ जुड़े हुए हैं।
एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिर*फ़्तार किए गए आरोपियों में अमित, सुनील उर्फ राजू, मयंक, सागर, कृष्णावीर, नीरज कुमार तथा अर्जुन का नाम शामिल है। आरोपी अमित, सुनील, मयंक, सागर व कृष्णावीर उत्तर प्रदेश तथा आरोपी नीरज नई दिल्ली व अर्जुन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी मयंक एचडीएफसी बैंक में मैनेजर की नौकरी करता था.  वहीं आरोपी कृष्णावीर इंडसइंड बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर तैनात है। दिनांक 23 जनवरी को साइबर थाना एनआईटी में धोखा*धड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों ने फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 8.54 लाख रुपए की धोखा*धड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों के चीन से जुड़े हुए हैं तार
पीड़ित की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.  इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तथ्यों के आधार पर 29 फरवरी को दिल्ली एनसीआर एरिया से आरोपी अमित, नीरज, मयंक और  सागर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद  उनकी जानकारी के आधार पर आरोपी अर्जुन, सुनील और  कृष्णवीर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया,जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान सामने आया कि मामले के मुख्य आरोपी अमित और  सुनील हैं जो चीन के किसी मेक नाम के व्यक्ति के साथ टेलीग्राम पर संपर्क में थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए एक असली कंपनी की वेबसाइट जैसी ही एक फर्जी वेबसाइट बनाकर उसमें ट्रेडिंग करवाते थे तथा जब उसे वेबसाइट में वह व्यक्ति अच्छा खासा पैसा जोड़ देता था तो वह पैसा अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपी फर्जी सिम कार्ड और आरोपियों में शामिल बैंक कर्मचारी इन्हें फर्जी खाते उपलब्ध करवाते थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.