कांग्रेस के छह बागी विधायक अयोग्य घोषित..स्पीकर के फैसले के बाद विधानसभा सदस्यता रद्द

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है. यह बागी विधायक अब विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे.
 हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने छह कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है. संसदीय कार्य मंत्री और मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान की ओर से दायर की गई याचिका के बाद स्पीकर ने यह फैसला सुनाया है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने बजट पर लाए गए कट मोशन के लिए व्हिप जारी कर सभी विधायकों को मौजूद रहने के लिए कहा था, लेकिन यह विधायक इससे नदारद थे.
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कार्रवाई नहीं हो सकती
इसके बाद जब बजट पास करने के लिए व्हिप जारी हुआ, तो इसमें भी ये छह विधायक अनुपस्थित पाए गए. इस आधार पर सभी छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है. यह विधायक अब विधानसभा के सदस्य नहीं रहे हैं. यहां यह बताना जरूरी है कि उनकी सदस्यता राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के लिए रद्द नहीं की गई है. राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए व्हिप जारी नहीं किया जा सकता.
कुलदीप सिंह पठान ने दिया 30 पन्नों का फैसला
संसदीय कार्य मंत्री की ओर से दायर की गई याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 30 पन्नों का फैसला सुनाया है. कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बागी विधायकों की ओर से जो वकील सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए, वह बार-बार समय देने की बात कहते रहे थे. उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड का हिस्सा है और इस मामले में देरी नहीं की जा सकती.
व्हिप में बागी विधायकों के साइन
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के लिए जो व्हिप जारी किया गया था, उसमें भी इन सभी  विधायकों के सिग्नेचर थे. ऐसे में समय देने का सवाल नहीं उठता. उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी जब सदन स्थगित हुआ तो विधायक सदन में आकर बैठे, लेकिन कार्यवाही के दौरान मौजूद नहीं रहे. कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने नियमों के तहत यह फैसला लिया है. यह सभी विधायक दल बदल कानून के तहत दोषी पाए गए. अयोग्य घोषित किए गए इन विधायकों के सामने अब कोर्ट में फैसले को चैलेंज करने का रास्ता खुला हुआ है.
व्हिप का उल्लंघन करने पर गई सदस्यता
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दल बदल कानून को इसलिए बनाया गया है, ताकि विधायकों की खरीद फरोख्त न हो. उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में इस मामले को लेकर बड़ी-बड़ी बातें भी बताएंगे. हालांकि उन्होंने खरीद फरोख्त को लेकर पूछे गए सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार किया. पठानिया ने कहा कि वह सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि इस कानून की अहमियत क्या है. उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता और जनता ने इन पर विश्वास किया. ऐसे में अब इन्होंने अब पार्टी के व्हिप का उल्लंघन कर दल बदल कानून की अवहेलना की.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.