शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश में जारी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच आज भाजपा विधायक दल की बैठक सर्किट हाउस शिमला में हुई । बैठक में विधानसभा में हुए घटनाक्रम और भाजपा के 15 विधायकों के निष्कासन और प्रदेश में चल रही राजनीतिक चहल-पहल को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक के बाद विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा में हुए घटनाक्रम मात्र राजनीति से प्रेरित है और सरकार को बचाने और बजट पारित करने के लिए भाजपा के विधायकों पर निष्कासित किया गया है ।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा को डिवीज़न ऑफ़ बोर्ड की मांग के बाद सदन में बोलने तक नहीं दिया गया । सरकार के अल्पमत में होने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सरकार प्रदेश में गिर जाएगी और इसे बचाने के लिए कांग्रेस जितनी चाहे कोशिश कर ले.उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा को प्रयास करने को जरूरत नहीं है.कांग्रेस के नाराज विधायक ही सरकार गिराने का काम कर रहे हैं।
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह को दिया सुझाव
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की नाराजगी को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि वे कांग्रेस में परेशान और अपमानित महसूस कर रहे हैं तो जल्दी इसे छोड़ देना चाहिए ।
