चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पिछले 48 घंटों से लगातार भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. ऐसे में तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है और जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त होने लगा है.
चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चंबा तीसा मुख्य मार्ग भी जगह-जगह भारी बारिश के चलते बंद हो गया है. जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है और लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है. बता दें कि तीसा मंडल के अंतर्गत दो दर्जन के आसपास संपर्क मार्ग भी इस भारी बारिश के चलते बंद हुए हैं,जिन्हें खोलने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है. सबसे पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की प्राथमिकता चंबा तीसा मुख्य मार्ग को खोलने की है. उसके बाद अन्य मार्गों को भी जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन जिस तरह से भारी बारिश और बर्फबारी का दौर पहाड़ी इलाकों में शुरू हुआ है इससे कहीं ना कहीं दिखते भी बड़ी है।
