लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की संदिग्ध हालात में मौत, गैंगस्टर की धमकी से जुड़ रहा मामला

लुधियाना | इंस्टाग्राम पर ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की लाश लुधियाना के एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी संदिग्ध कार से बरामद हुई है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि मामले में गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम भी सामने आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले अर्श डल्ला ने कमल कौर भाभी को अश्लील वीडियो अपलोड करने से रोकने की धमकी दी थी और ऐसा न करने पर जान से मारने की चेतावनी दी थी। वायरल हुए एक कथित ऑडियो में गैंगस्टर ने उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि ‘पंजाब केसरी’ नहीं करता।

कार में मिली लाश, हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के 5:30 बजे पुलिस को अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार से बदबू आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फर्जी नंबर प्लेट का शक, संदिग्ध की तलाश जारी

पुलिस को शक है कि जिस कार में शव मिला है, उस पर लगा लुधियाना नंबर फर्जी हो सकता है। आरटीओ से संपर्क कर गाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है और एक टीम लुधियाना रवाना की गई है। कार से जुड़ा एक संदिग्ध मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने हत्या, धमकी और सोशल मीडिया एक्टिविटी समेत हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.