अमृतसर में ‘जमाबंदी पोर्टल’ लॉन्च, सीएम मान बोले– अब पटवारियों की गलतियों से नहीं फंसेगा आम आदमी

अमृतसर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अमृतसर में डिजिटल ‘जमाबंदी पोर्टल’ की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यदि किसी व्यक्ति की जामबंदी या फर्द में कोई त्रुटि हो जाती थी, तो उसे ठीक करवाने में कई साल लग जाते थे, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।

डिजिटल सेवा पूरे पंजाब में लागू होगी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह ऑनलाइन पोर्टल धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। अब लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए फर्द और जमाबंदी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की सुविधा अब किसी भी तहसील में उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों को किसी एक निश्चित स्थान पर जाने की मजबूरी नहीं होगी।

पटवारखानों पर भी डिजिटल ताला

सीएम मान ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा होगा जब किसी पटवारखाने को ताला लगाकर उसका डिजिटल उद्घाटन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अगस्त तक पूरी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अब सभी फैसले जनता की भागीदारी और पारदर्शिता के साथ होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में किसी भी तहसील परिसर में लाल ईंटों का इस्तेमाल नहीं होगा, क्योंकि लोगों में यह धारणा है कि लाल ईंटें भ्रष्टाचार से जुड़ी होती हैं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग...

नई सारली के मनरेगा मजदूरों की पुकार: तीन महीने से रुकी मजदूरी, परिवारों पर बढ़ा संकट

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर रोजगार और आजीविका से जुड़ा गंभीर मुद्दा सामने आया है। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठीपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव नई सारली के मजदूरों ने अपनी लंबित मजदूरी को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ये मजदूर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण...

अंबाला के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, पुलिस जांच में जुटी

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला छावनी में एक बार फिर कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस भी तुरंत हरकत में आकर जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट के कुछ स्कूलों को एक...

अम्बाला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने भरा नामांकन, नेताओं की एकजुटता ने बढ़ाई सियासी हलचल

अम्बाला, 23 अप्रैल — नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राव नरेन्द्र सिंह...

खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

मंडी , धर्मवीर-: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जम्बाल ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद के स्तर को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.